महराजगंज
महराजगंज जिले के नौतनवां में आठ किलोमीटर लंबी सड़क की हालत जर्जर। फिर भी जिम्मेदार की चुप्पी बरकरार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र में भैसहियां से राष्ट्रीय राजमार्ग 24 बाबू पैसिया तक की लगभग आठ किलोमीटर लंबी सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर पड़ी अधिकांश गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। यह गिट्टियां तितर-बितर होकर पटरियों पर चली गई है। पटरियों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क पर तेज गति से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। सड़क की सबसे खराब हालत भैसहियां, बैजनाथपुर उर्फ चरका,नरकटहां, कौलहीं, से लेकर बाबू पैसियां के बीच है। इतनी दूरी की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। यह सड़क नौतनवां थाने, व तहसील पर आवश्यक कार्यों के जाने के लिए क्षेत्र की सबसे सुविधाजनक सड़क है। इस सड़क पर 30 से ज्यादा के स्पिड में गाड़ी चलाना खतरों से खाली नहीं है।
अब सवाल तो यह है कि तहसील और थाने तक जानें वाले सड़क की हालत ऐसी है तो जिम्मेदार किस कोने में दुम दबाकर बैठे हैं, जिन्हें इस मुख्य सड़क की जर्जर हालत को देखने में असुविधा हो रही है? तहसील तक जानें वाली सड़क की हालत जर्जर,यह तो फिर घूंघट में घोटाले जैसी कहानी हो गई।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जिम्मेदारों के पैरो तले की समस्याएं लोगों के लिए कब सुविधापूर्ण यात्रा करने का सौगात मिलेगी?
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















