सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर आज शनिवार से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आज शनिवार से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता शनिवार, रविवार और सोमवार को लीग नाकआउट के आधार पर खेली जाएगी।
टीमें इस प्रकार
प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, महराजगंज, चंदौली, गोंडा और कुशीनगर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इससे पहले कल शुक्रवार को जिला स्टेडियम में जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ, जिसमें 12 खिलाड़ी चुने गए। इन खिलाड़ियों को जिले की टीम में खेलने का अवसर मिलेगा। चुने गए खिलाड़ियों में ईशांत पांडेय, अमरनाथ, विकास पांडेय, रोहित गुप्ता, अबरार अहमद, दीपक, रामकरण, किफायतुल्ला, सागर गुप्ता, शक्तिमान कसौधन, बंशी गोस्वामी और अभिनंदन मिश्र शामिल हैं।
टीम के मैनेजर के रूप में मनोज चौरसिया कार्य करेंगे। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो रही है।
प्रतियोगिता का आयोजन दो मैदानों पर किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी पूरी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। कबड्डी प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता एक शानदार अवसर साबित होने वाली है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















