सिद्धार्थनगर:पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन शाखा, केन्द्रीय पुलिस सब्सिडियरी, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन शाखा, केन्द्रीय पुलिस सब्सिडियरी, भोजनालय, प्रशिक्षण केन्द्र, क्वार्टर गार्ड और बैरक सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया।

इस दौरान, डॉ. महाजन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, और कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस लाइन की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की बात भी कही।

इस निरीक्षण से यह साफ हुआ कि एसपी डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस बल के संचालन और सुविधाओं के प्रति गंभीर हैं और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Voice Of News 24