बृजमनगंज:स्वच्छ भारत अभियान के तहत आजाद नगर वार्ड में शिविर, समस्याओं का किया गया समाधान

बृजमनगंज

नगर पंचायत बृजमनगंज के आजाद नगर वार्ड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बृजमनगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के आजाद नगर वार्ड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया। यह शिविर मां समय मंदिर पर आयोजित किया गया, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन राकेश जायसवाल और ई०ओ० सुरभि मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वार्ड के सभासद जे०पी० गौड ने किया।

शिविर के दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़े को घर से निकालने के लिए नागरिकों को बाल्टियाँ वितरित की गईं। इसके अलावा, कृषि अधिकारी सच्चिदानंद जी ने पीएम किसान योजना, रवि की फसल, जायद की फसल और मोटे अनाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सुशील गुप्ता और फार्मासिस्ट मुरलीधर पांडे तथा राजेश त्रिपाठी ने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी और गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

गृह कर के निस्तारण के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी जितेंद्र जी ने प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई की, वहीं नगर पंचायत के राकेश पासवान ने पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र लिया। स्वस्थ भारत अभियान के सर्वे के लिए गौरव ने मोबाइल से फीडबैक लेकर ऑनलाइन सर्वे कराया।

कार्यक्रम के अंत में, वार्ड के सभासद जे०पी० गौड ने अधिशासी अधिकारी को मूमेंट दे कर अभिवादन किया और नगर अध्यक्ष को अंगवस्त्र तथा मोमेंटो से सम्मानित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक को भी एक मोमेंटो से स्वागत किया गया। इसके अलावा, सफाई सेवकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड के कई लोग भी मौजूद थे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.