अम्बेडकरनगर: सड़क हादसे में मृतक की पत्नी को बैंक शाखा प्रबंधक ने 2 लाख रुपये का चेक सौंपा

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जिले के सिंघलपट्टी बाजार निवासी विनोद कुमार साहू की सड़क हादसे में मौत के बाद उनकी पत्नी कुसुम को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर जिले के सिंघलपट्टी बाजार निवासी विनोद कुमार साहू की सड़क हादसे में मौत के बाद उनकी पत्नी कुसुम को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक शुक्रवार को बड़ौदा यूपी बैंक शाखा सिंघलपट्टी के शाखा प्रबंधक राजवेंद्र सिंह मोंगा द्वारा कुसुम को सौंपा गया।

शाखा प्रबंधक ने इस मौके पर बैंक खाता धारकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अन्य बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं, ताकि दुर्घटनाओं या आपातकालीन परिस्थितियों में उनके परिवार को सहायता मिल सके।इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी सुभाष अग्रहरि, सुरेश, रणधीर मौर्य, इंद्रसेन, भोला और अन्य लोग भी मौजूद थे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]