अम्बेडकरनगर: ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में स्थित थनुआपुर एनवा ईंट भट्ठे पर एक दुखद हादसा हुआ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में स्थित थनुआपुर एनवा ईंट भट्ठे पर एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष पुत्र भागीरथी निवासी फूलपुर के रूप में हुई है।

सुभाष ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था, तभी अचानक भट्ठे की दीवार गिर गई और वह इसके नीचे दब गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे दीवार के नीचे से निकाला और तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मौत से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इब्राहिमपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24