अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा अकबरपुर-टांडा मार्ग पर पुरानी आरटीओ ऑफिस के पास हुआ। चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान अनंत वर्मा पुत्र रामपूरन निवासी कैथी नसीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनंत वर्मा बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी एक चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे से परिजनों में शोक की लहर है और उनके जीवन की यह घड़ी बहुत ही कठिनाई भरी साबित हो रही है।
मेरठ : मुस्कान और साहिल का होली का वीडियो वायरल ,दोनों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं pic.twitter.com/lHf829K3Ca
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2025


















