मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा, साहित्य उत्सव ‘टाइमलेस अयोध्या’ का किया उद्घाटन

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। सुबह करीब सवा 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क में लैंड हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। सुबह करीब सवा 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क में लैंड हुआ। यहां से वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी गए, जहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए, और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आज अयोध्या में करीब साढ़े चार घंटे बिताएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान महाराजा पैलेस राज सदन में दो दिवसीय साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीत अध्येता और कार्यक्रम के आयोजक यतींद्र मिश्र भी मौजूद थे। सीएम योगी ने राज सदन में अशोक के वृक्ष को जल अर्पण कर साहित्य उत्सव का उद्घाटन किया।

इसके अलावा, सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। ध्यान देने योग्य है कि सपा विधायक के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में जल्द ही फैसला आने वाला है। 20 अप्रैल 2024 को आए फैसले में दो जजों की बेंच में से एक जज ने उन्हें दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.