बलरामपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। गुरुवार शाम उन्होंने तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की गौशाला का दौरा भी किया, जहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया। मुख्यमंत्री के साथ मंदिर महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और आगामी मेले के लिए की गई तैयारियों की भी चर्चा की। गुरुवार शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। रात में उन्होंने 30 मार्च से शुरू होने वाले एक माह के देवीपाटन मेले की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बलरामपुर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 9:24 बजे बलरामपुर से अयोध्या के लिए रवाना हो गए, जहां उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















