महराजगंज: शॉर्ट सर्किट से लगी श्रृंगार की दुकान में भीषण आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

महराजगंज

महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 18 में देर रात शॉर्ट सर्किट से एक श्रृंगार की दुकान में भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 18 में देर रात शॉर्ट सर्किट से एक श्रृंगार की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 18 निवासी अब्दुल अजीज की श्रृंगार की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी।

दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने से दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया और भारी नुकसान हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.