बलरामपुर:पुलिस को बड़ी सफलता चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर के गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर के गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पंपी सेट, एक टेंपो, एक मोटरसाइकिल टीवीएस, और कई छोटे-बड़े उपकरण बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों से बरामद सामान चोरी की घटनाओं से संबंधित बताया जा रहा है, और पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा 26/2025 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. के तहत चोरी हुए सामान और घटना में प्रयुक्त वाहनों को बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम अली जरार पुत्र निसार खां, निवासी ग्राम चिरकुटिया, थाना गैंड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर,अदनान पुत्र कुतबुल्ला, निवासी पूर्वी पठानडीह, गजपुरग्रन्ट, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर,शत्रोहन पुत्र कलमनाथ, निवासी ग्राम पुरैना बुलंद (मिश्रिरडीह), थाना गैंड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुरतीनों आरोपियों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]