महराजगंज:सीएचसी पर फिजियोथेरेपी सेवाएं जल्द अब नहीं जाना पड़ेगा मेडिकल कॉलेज या अन्य शहरों

महराजगंज

सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने में लगातार प्रयास कर रही है जिले के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। अब घुटने, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने में लगातार प्रयास कर रही है जिले के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। अब घुटने, कमर और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज या अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जल्द ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और शासन से आवश्यक संसाधनों की मांग करने के लिए पत्राचार किया है। जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जहां रोजाना करीब 35 से 50 मरीज जोड़ों, घुटने और कमर के दर्द से परेशान होकर पहुंचते हैं। वर्तमान में इन मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें न केवल असुविधा होती है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिजियोथेरेपी एक वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जो बिना दवाइयों के शरीर के दर्द और जकड़न को कम करने में मदद करती है। इस सुविधा के उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद यह सुविधा जिले में सुनिश्चित कर दी जाएगी, जिससे अब मरीजों को लंबी यात्रा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.