महराजगंज
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहां नायक में बाइक और ठेले के बीच जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहां नायक में बाइक और ठेले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना उस समय हुई जब रामप्रीत, जो दरवाजा लेकर ठेले से जा रहे थे, को एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रामप्रीत सहित जलील (पुत्र खेदन, 69 वर्ष) और क्लाउद्दीन (पुत्र सकुर, महुआ बुजुर्ग, कुशीनगर) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















