सिद्धार्थनगर: थाना मोहाना पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर थाना मोहाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर थाना मोहाना पुलिस ने एक हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

मामला 15 मार्च 2025 का है, जब रात करीब 8 बजे सैगन यादव अपने घर से शौच के लिए गांव के बाहर गए थे। आरोपियों ने पहले से घात लगाकर उन्हें जान से मारने की नीयत से सड़क पर पटक दिया। गंभीर चोटों के कारण सैगन यादव की मृत्यु 16 मार्च को इलाज के दौरान हो गई।

गिरफ्तार आरोपियों में रामानंद उर्फ रामा प्रजापति, रमेश कुमार प्रजापति (पुत्र स्व. बेचन प्रसाद) और मनीष कुमार (पुत्र रामउजागिर) शामिल हैं। सभी आरोपी निबिहवा, थाना मोहाना के निवासी हैं।

पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में तिघरा मंदिर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक के भाई ऐगन यादव की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके कारण यह वारदात हुई।आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]