सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शिवनगर डिड़ई थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी सियाराम पुत्र घिसियावन है, जो ग्राम निसहर का निवासी है। उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज था और वह कई महीनों से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव निसहर से गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन में उप निरीक्षक उदय सिंह, उप निरीक्षक सुरेंद्र चंद, कॉन्स्टेबल शुभम गुप्ता और कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।यह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा अपराधों पर कड़ी नज़र रखने और फरार अपराधियों को पकड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















