महाराजगंज :सीमावर्ती इलाका ठूठीबारी के टोला सड़कहवाँ में पूरे धूमधाम से निकाला गया भव्य कलश यात्रा

महाराजगंज

महाराजगंज जिले के सीमावर्ती इलाका ठूठीबारी के टोला सड़कहवाँ में इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज जिले के सीमावर्ती इलाका ठूठीबारी के टोला सड़कहवाँ में इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ के अवसर पर निकाली गई, जो प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी श्री डीह राजा प्रांगण से शुरू हुई।

कलश यात्रा में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह अपने दल-बल के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में आसपास के गांवों जैसे सड़कहवां, धरमौली, राजाबारी, ठूठीबारी, और मरचहवा के लोग शामिल हुए। बालिकाएं, महिलाएं, बच्चे, और नवयुवक खुशी के साथ नाचते-झूमते हुए यात्रा का हिस्सा बने। रथ पर विष्णु भगवान और मातालक्ष्मी जी की प्रतिरूप में सजी कलाकार यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

डीजे की धुन पर लोग उत्साहित होकर यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः डीह राजा प्रांगण में पहुंचे, जहां यात्रा सकुशल संपन्न हुई।

यज्ञ के यजमान के रूप में नाथू चौधरी, रामप्रीत गौंड, अमेरिकन सहानी सहित करीब पांच लोग शामिल थे।

विशेष रूप से, यज्ञ की पूर्णाहुति 26 मार्च को होगी और 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य कलश यात्रा में संरक्षक बबलू पाण्डेय, इंटू सिंह, युवा नेता विनोद मद्धेशिया, सुदर्शन चौधरी, स्वामीनाथ चौधरी, मनोज गौंड, सत्येंद्र चौधरी, अतुल रौनियार, गुड्डू यादव, नरसिंह राहुवंश, एडवोकेट संतोष चौहान, राजू चौधरी, जोगी चौधरी, विरेंद्र चौधरी आदि लोग शामिल थे।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]