अयोध्या:शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग

अयोध्या

अयोध्या के रामपथ स्थित त्रिवेणी सदन में मंगलवार को लगी आग ने क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। यह बहुमंजिला भवन डॉरमेट्री, दुकानों, रेस्टोरेंट और पार्किंग।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या के रामपथ स्थित त्रिवेणी सदन में मंगलवार को लगी आग ने क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। यह बहुमंजिला भवन डॉरमेट्री, दुकानों, रेस्टोरेंट और पार्किंग जैसी सुविधाओं से लैस है। आग का धुआं दूर-दूर से देखा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

यह घटना कोतवाली नगर के अमानीगंज इलाके की है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। त्रिवेणी सदन, जो विकास प्राधिकरण का भवन है, का संचालन सुखसागर हॉस्पिटैलिटी द्वारा किया जाता है और यह स्थान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, खासकर एसी के शॉर्ट सर्किट से यह आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.