महाराजगंज
महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र में आज एक दर्दनाक घटना घटी। तेज हवाओं के चलते बिजली की हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट हो गया,। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र में आज एक दर्दनाक घटना घटी। तेज हवाओं के चलते बिजली की हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे चिंगारी निकली और पास ही स्थित पशु बाड़े में रखे पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में बने पशु बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कई मवेशी आग की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
घटना निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम अर्दौना में वसूली नहर की पटरी पर घटी। यहाँ दयानंद, बंधन यादव और रोहित यादव ने अपने मवेशियों को रखने के लिए पशु बाड़ा बनाया था। आग की चपेट में आने से दयानंद पुत्र जगदीश यादव की एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल पशुओं का पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
अचानक लगी इस भीषण आग से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं। प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















