सिद्धार्थनगर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत, आंगनबाड़ी संसाधन किट और भूमि कागजात वितरित किया

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज  सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल का स्वागत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति कविता शाह और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरित की और भूमि संबंधित कागजात भी लाभार्थियों को सौंपे। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और कार्यक्रम में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया।

आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ कुलपति कविता शाह, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, और सदर विधायक श्यामधनी राही भी मंच पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करना और बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य में सुधार करना था।

राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए और स्थानीय लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Voice Of News 24