सिद्धार्थनगर में पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में शनिवार को पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने शिरकत की,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर में शनिवार को पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने शिरकत की। होली त्योहार के सकुशल समापन के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर अरुण कांत सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/बांसी मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय और क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेंदु सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक के साथ जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रभारी एलआईयू, वाचक और अन्य शाखाओं के प्रभारी भी शामिल हुए। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया।

Voice Of News 24