ठूठीबारी में श्रम विभाग की बड़ी छापेमारी, दुकानों में मिले 10 बाल श्रमिक

महराजगंज

महराजगंज भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कस्बे में गुरुवार को श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ एक बड़ा अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कस्बे में गुरुवार को श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ एक बड़ा अभियान चलाया। इस अचानक हुई छापेमारी से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच रहा। टीम ने विशेष रूप से बाल एवं किशोर श्रमिकों के नियोजन को लेकर दर्जनों दुकानों और प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया, जिसमें पांच प्रतिष्ठानों पर कुल 10 किशोर श्रमिक कार्य करते पाए गए।

इन 5 प्रतिष्ठानों को जारी हुआ नोटिस

जांच के दौरान मुस्कान कॉस्मेटिक, मद्धेशिया बिरयानी, अभिषेक किराना स्टोर, शिवम साड़ी सेंटर तथा निगम ऑटो पार्ट्स पर किशोर श्रमिक काम करते मिले। श्रम विभाग ने इन सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। अब संबंधित दुकानदारों को सीजीएम कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी सफाई देनी होगी।

कानून का उल्लंघन करने पर मिलेगी कठोर सजा

निरीक्षण अभियान में श्रम प्रवर्तन के प्रधान सहायक अधिकारी रवींद्र वर्मा सहित श्रम सर्वहितकारी सेवा के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बाल एवं किशोर श्रम कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठूठीबारी कोतवाली से एसआई बब्बन वर्मा, एसआई वैभव यादव और कांस्टेबल अवधेश यादव सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। विभाग ने संकेत दिए हैं कि सीमाई क्षेत्रों में बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.