सिद्धार्थनगर: भीषण हादसा! अनियंत्रित होकर पलटा बैटरी रिक्शा, दादी की आंखों के सामने 10 वर्षीय पोते की मौत, दादी का कंधा व हाथ टूटा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहन स्मारक जगदीश ग्रंथ चौराहा पोस्ट पटनी जंगल के पास एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहन स्मारक जगदीश ग्रंथ चौराहा पोस्ट पटनी जंगल के पास एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित बैटरी रिक्शा के अचानक पलट जाने से पेड़ के नीचे बैठे 10 वर्षीय मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मासूम को बचाने के प्रयास में उसकी बुजुर्ग दादी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका कंधा और हाथ टूट गया है। इस वीभत्स घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दादी के साथ छांव में बैठा था मासूम विशाल, मोड़ पर काल बना रिक्शा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के जगदीश ग्रंथ चौराहा निवासी राजेंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र विशाल यादव गांव के एक किनारे पर खेल रहा था। चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचने के लिए विशाल अपनी दादी मां के साथ गांव के मुहाने पर एक पेड़ के नीचे छांव में बैठा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी समय नौगढ़ की तरफ से एक सवारी बैटरी रिक्शा बेहद तेज गति से आ रहा था। जैसे ही रिक्शा जगदीश ग्रंथ चौराहा के पास तीखे मोड़ पर पहुंचा, तीव्र गति होने के कारण चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते रिक्शा जोरदार आवाज के साथ सीधा पेड़ के नीचे बैठे दादी-पोते के ऊपर जाकर पलट गया।

लोहे का हैंगर लगने से फटा सिर, पोते को बचाने में दादी भी गंभीर जख्मी

बैटरी रिक्शा का ऊपरी हिस्सा लोहे की मजबूत छत और हैंगर सीधे मासूम विशाल के सिर के पिछले हिस्से पर जा गिरा। रिक्शे के इस भारी दबाव के कारण बच्चे का सिर पीछे की तरफ से बुरी तरह फट गया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

वहीं, अपनी आंखों के सामने पोते को काल के गाल में समाता देख चीख उठीं बुजुर्ग दादी ने जब उसे बचाने का प्रयास किया, तो वे भी रिक्शे की चपेट में आ गईं। इस हादसे में मृत बालक की दादी मां का एक हाथ और कंधे का कूल्हा बुरी तरह टूट गया। बुजुर्ग महिला की हालत भी बेहद चिंताजनक बनी हुई थी।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया, दादी का इलाज जारी

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा तत्काल इस वीभत्स घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से लहूलुहान बच्चे और गंभीर रूप से घायल उसकी दादी को तत्काल जिला मुख्यालय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने विशाल का परीक्षण करने के उपरांत उसे आधिकारिक रूप से ‘मृत घोषित’ कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से चोटिल दादी मां को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनके टूटे हुए हाथ और कंधे के कूल्हे का सघन इलाज व ऑपरेशन की प्रक्रिया की जा रही है।

पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई में जुटी सदर पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मासूम विशाल के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ सुसंगत और कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.