शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार 11 दिनों तक चले कड़े सर्च ऑपरेशन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को खुनुवा रोड स्थित प्लाईवुड तिराहे के पास से घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
10 मई को लापता हुई थी नाबालिग, परिजनों ने दर्ज कराया था केस
यह पूरा मामला बीते 10 मई 2026 का है, जब शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से एक नाबालिग लड़की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आस-पास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन जब पीड़िता का कहीं कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए शोहरतगढ़ थाने में अपहरण की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
ठिकाने बदल रहा था शातिर आरोपी; सर्विलांस की मदद से हुई घेराबंदी
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी और नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी के लिए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। आरोपी बेहद शातिर किस्म का था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदल रहा था, जिसके कारण पुलिस के लिए यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।
प्रभारी निरीक्षक स्वयं पल-पल की रिपोर्ट लेकर इस पूरे अभियान की कमान संभाले हुए थे। अंततः, तकनीकी सर्विलांस (मोबाइल लोकेशन) और मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस टीम ने खुनुवा रोड पर स्थित प्लाईवुड तिराहे के पास अपना जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
लखनऊ: 14 साल से अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; डॉक्टर बन कर रहा था इलाज, फर्जी भारतीय पासपोर्ट व दस्तावेज बरामदhttps://t.co/yAZhVUqiZu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 21, 2026






















