महराजगंज: सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश,जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब तहसील इकाई निचलौल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के विरोध में निचलौल तहसील के पत्रकारों ने कड़ा प्रदर्शन किया और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के विरोध में निचलौल तहसील के पत्रकारों ने कड़ा प्रदर्शन किया और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब तहसील इकाई निचलौल के नेतृत्व में किया गया, जिसकी अध्यक्षता विकास रौनियार ने की।

पत्रकारों ने बुधवार को पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में एकत्र होकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम को सौंपा, जिसमें हत्या के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की गई। पत्रकारों ने इस घटना की निंदा करते हुए सीतापुर जिले के दैनिक जागरण के संवाददाता राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

राघवेंद्र वाजपेई को भ्रष्टाचार की खबरों को उजागर करने के कारण धमकियां मिल रही थीं, और अंततः बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार संगठनों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है, और उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है।

पत्रकारों ने राघवेंद्र वाजपेई के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार से एक विशेष कानून बनाने की अपील की। इस दौरान कई पत्रकार मौजूद थे, जिनमें तहसील अध्यक्ष विकास रौनियार, उपाध्यक्ष गोविंद साहनी, मंत्री इजहार सिद्दीकी, संगठन मंत्री स्तुत पाठक और अन्य कई पत्रकार शामिल थे।

Voice Of News 24