महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने पहले ही मना लिया होली, लाखों का सामान लेकर हो गए रफूचक्कर, पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी निगाहें!

महराजगंज

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनें घर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया और कर लिया होली के जश्न की व्यवस्था। लाखों का सामान लेकर फरार हो गए।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी के मुताबिक घर के मालिक अभयशंकर मणि त्रिपाठी कैमरा चलाने का कार्य करते है। बीती रात जब अभयशंकर किसी प्रोग्राम से कैमरा चलाने के बाद घर आयें और प्रतिदिन की भांति परिवार के साथ खाना खाकर सो गए,

लेकिन जब सुबह उठकर देखें तो उनका दो कैमरा ( एक विडिओ कैमरा और दूसरा फोटो कैमरा) व 1060 रुपए वहां से गायब था। दोनों कैमरे की कीमत करीब 2 लाख है, जैसा कि उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में अंकित किया है।
पीड़ित ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को घटनाक्रम को अवगत कराया है और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.