संतकबीरनगर:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में होली के मद्देनजर चलाया गया विशेष अभियान,100 लीटर बनी हुई कच्ची शराब नष्ट

संतकबीरनगर

संतकबीरनगर आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना धनघटा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री और अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

संतकबीरनगर आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना धनघटा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री और अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 कुंतल लहन और करीब 100 लीटर बनी हुई कच्ची शराब को नष्ट किया।

यह अभियान अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाता है, ताकि त्यौहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है और अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए अपनी सघन निगरानी जारी रखने की बात कही है।

इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों को सख्त संदेश दिया है कि ऐसे कृत्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Voice Of News 24