मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बनारस में करेंगे समीक्षा बैठक

वाराणसी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंच रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

सीएम योगी आज शाम करीब साढ़े चार बजे जौनपुर से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए गंजारी जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रुकेंगे और शाम 6 बजे से शहर के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों से शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, उनकी प्रगति और किसी भी तरह की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और रोप-व स्टेशन का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में समीक्षा बैठक के बाद गंजारी में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भी स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इस स्टेडियम का निर्माण बीसीसीआई करवा रही है। कार्यदायी संस्था को इसे साल 2026 में पूरा करना है। वहीं मुख्यमंत्री 95 प्रतिशत से अधिक बन चुके काशी विद्यापीठ के रोपवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर सकते हैं।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]