फरेन्दा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

फरेन्दा

फरेन्दा विधानसभा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

फरेन्दा विधानसभा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

चौधरी शिवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से आनंद नगर में डायट संस्थान का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, राजकीय महाविद्यालय की स्थापना और सी एच सी बनकटी को अत्याधुनिक बनाने की आवश्यकता पर चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण और अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री से समर्थन की अपील की।

इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनता के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की गई, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ें और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Voice Of News 24