सिद्धार्थनगर SOG सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के थाना कठेला समयमाता और SOG सर्विलांस की संयुक्त टीम ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के थाना कठेला समयमाता और SOG सर्विलांस की संयुक्त टीम ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 24 सोलर पैनल (जिनकी कुल कीमत लगभग ₹6 लाख है), एक चोरी की मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक टेम्पो समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और समर्पण का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में बढ़ते चोरी के मामलों पर लगाम लगाने में मदद मिली है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24