सिद्धार्थनगर: पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में शराब तस्कर गिरफ्तार, 179 शीशी नेपाली अवैध शराब बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 179 शीशी नेपाली अवैध शराब बरामद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 179 शीशी नेपाली अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 53.7 लीटर है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मोहाना थाना पुलिस और एसएसबी की टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास ककरहवा बाग से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई है, जो मंगरहिया का निवासी है।

आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर विशेष नजर रखी हुई है। आरोपी बॉर्डर पिलर संख्या 544 से करीब 100 मीटर पहले साइकिल पर शराब ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब और साइकिल दोनों को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई में मोहाना थाने के चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम शामिल रही। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]