महराजगंज
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने स्थानीय लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने बैठक में ग्राम सभा महमदा और लक्ष्मीपुर जरलहिया के लोगों को उच्च अधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि होली पर्व के दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता को रोका जा सके।
साथ ही, प्रशासन ने नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रत्येक गांव में घोषणा की जाएगी। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सदर प्रतीक्षा त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह, ग्राम प्रधान श्याम पाण्डेय, वीरेंद्र चौधरी, हल्का प्रभारी और बीपीओ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा इस तरह की बैठक से यह संदेश दिया गया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह सतर्क रहेगा।


















