महराजगंज:भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया

महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्ग से एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्ग से एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया गया। यह घटना महराजगंज के निचलौल सीमा क्षेत्र में मटरा-धमउर पगडंडी मार्ग पर हुई।

एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक गणेश चंद्र दास के अनुसार, मटरा-धमऊर क्षेत्र के पिलर संख्या 501-6 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। यह व्यक्ति नेपाल की तरफ से भारत आ रहा था। जब उसे रोका गया, तो वह घबरा गया और संदिग्ध प्रतीत हुआ।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान सैफुल इस्लाम (35) के रूप में बताई। वह बांग्लादेश के माएमनसिंह राज्य के जिनाईकटी थाना क्षेत्र का निवासी है। सैफुल के पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा। पूछताछ में उसने भारत आने का कोई ठोस कारण नहीं बताया, और वह बांग्ला भाषा में बात कर रहा था। हालांकि, उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल है या नहीं और उसका भारत आने का वास्तविक उद्देश्य क्या था।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.