अयोध्या : शादी के सात फेरों और सात जन्मों का वादा सुहाग वाली रात में ही हो गया दफन, पति-पत्नी की सुहागरात पर अज्ञात कारणों से मौत

अयोध्या

अयोध्या में सुहागरात पर संदिग्ध परिस्थितियों में दुल्हा-दुल्हन की मौत,आज था रिसेप्शन कार्यक्रम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद अयोध्या के थाना कैंट अंतर्गत सहादतगंज मुरावन टोला में अज्ञात कारणों से नववाहित जोड़े की मौत ने देश भर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। जहां एक तरफ सुहागरात में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली दुल्हन तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हा कमरे में ही छत की हुक से लटकता मिला है।
डॉक्टर ने दोनों को मृत क़रार दे दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक शुक्रवार को दोनों की शादी हुई और शनिवार को दुल्हन के साथ बारात लौट कर घर आई थी और शनिवार की रात सुहागरात में दोनों की मौत हो गई। मौत का खुलासा रविवार सुबह होने पर हड़कंप मच गया।
आज रविवार को रिसेप्शन कार्यक्रम होना था। रिसेप्शन कार्यक्रम की खुशियां इस तरह मातम में बदली कि लोग कल्पना तक नहीं किये होंगे।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह देर तक दुल्हा-दुल्हन के कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिवार वालों ने खटखटाने के बाद जब दरवाजा तोडा़ तो आंखों देखे गए मंज़र पर अवाक रह गए।
घटनाक्रम की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.