महराजगंज:गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज के सोनौली स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोनौली बस डिपो के पास एसएसबी 22 बटालियन के जवानों ने गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज के सोनौली स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोनौली बस डिपो के पास एसएसबी 22 बटालियन के जवानों ने गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

शनिवार की शाम एसएसबी के जवान सरहद के पगडंडियों पर गस्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक सोनौली बस डिपो के पीछे नेपाल से संदिग्ध रूप से आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एसएसबी 22 बटालियन की असिस्टेंट कमांडेंट शैफवान एन ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली थाने के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और संबंधित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Voice Of News 24