महराजगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

महराजगंज

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 25 वर्षीय छाया गुप्ता का शव उनके ही घर में कुंडी से लटका मिला।सूचना पर चौकी प्रभारी परतावल मनीष पटेल और तहसीलदार पंकज शाही मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना का पता तब चला जब छाया के देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर उसकी सास ने कमरे में जाकर देखा। शव को देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया।जल्द ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और लोगों की मदद से शव को कुंडी से उतारा गया।

छाया गुप्ता की शादी चार साल पहले कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हुई थी और उनकी एक दो साल की बेटी रिद्धि है। उनका पति अंगद गुप्ता एक गरीब परिवार से है और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। यह घटना अब हत्या या आत्महत्या के कोण से जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24