बलरामपुर:वेट वेस्ट कंपोस्टिंग पिट प्रोसेसिंग प्लांट का अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने किया उद्घाटन

बलरामपुर

बलरामपुर में आदर्श नगरपालिका परिषद के द्वारा बहुप्रतीक्षित वेट वेस्ट कंपोस्टिंग पिट प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर में आदर्श नगरपालिका परिषद के द्वारा बहुप्रतीक्षित वेट वेस्ट कंपोस्टिंग पिट प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना को अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के अथक प्रयासों से प्रारंभ किया गया। तीन वेट वेस्ट कंपोस्टिंग पिट प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण के लिए बजट का आवंटन किया गया और निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर डी पी सिंह, जेई सिविल अविनाश यादव, जेई जल धर्मेन्द्र कुमार गौड़, गौरव मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित अन्य सहयोगी गण मौजूद थे। इस प्लांट के उद्घाटन से क्षेत्र में कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

Voice Of News 24