बलरामपुर
बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ एक जांच अभियान चलाया। पढ़े वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की पूरी रिपोर्ट
बलरामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ एक जांच अभियान चलाया। बुधवार को विभाग की टीम ने पचपेड़वा ब्लॉक के जूड़ीकुइयां में छापेमारी की, जिसकी अगुवाई एसीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी ने की।
इस दौरान टीम ने निषाद फ्रैक्चर क्लीनिक एवं हड्डी अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां यह पाया गया कि अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था। इसके बाद अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया।
टीम ने त्रिलोकपुर स्थित एमडी हेल्थ क्लीनिक का भी निरीक्षण किया, जहां अभिलेखों में अनियमितताएं पाई गईं। क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी करते हुए अभिलेख सुधारने का निर्देश दिया गया।
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि अवैध नर्सिंग होम और अस्पतालों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस जांच टीम में पचपेड़वा सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार भी शामिल थे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















