सिद्धार्थनगर:होली जुलूस को लेकर डुमरियागंज SDM ने बैठक में दिए सुरक्षा के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील के ग्राम बयारा में होली त्योहार की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पढ़े वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की पूरी रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील के ग्राम बयारा में होली त्योहार की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजीव दीक्षित ने की, जिसमें थाना अध्यक्ष भवानीगंज, ग्राम प्रधान और ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

बैठक में होली जुलूस के मार्ग और समय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम संजीव दीक्षित ने होलिका दहन स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ डुमरियागंज को निर्देशित किया। इसके अलावा, नालियों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने बिजली विभाग को आदेश दिए कि निचले स्तर पर लटक रहे तारों की मरम्मत की जाए। इसके साथ ही, ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सीएससी केंद्र जाकर फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण कराएं, ताकि कोई समस्या न हो।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]