सिद्धार्थनगर:बांसी तहसील में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को किया सील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया है।पढ़े वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की पूरी रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी डी राजा गणपति आर के निर्देश पर की गई।

पहला अवैध केंद्र तिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास स्थित था, जबकि दूसरा केंद्र बांसी के प्रतापनगर वार्ड में “पीसी अल्ट्रासाउंड सेंटर” के नाम से चल रहा था।

उप जिलाधिकारी शशांक शेखर राय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक राजीव रंजन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और दोनों केंद्रों को तुरंत सील कर दिया।

एसडीएम शशांक शेखर राय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और ऐसे केंद्रों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]