सिद्धार्थनगर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर,। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर DNIIT इंस्टीट्यूट, नौगढ़ में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक अमित त्रिपाठी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, और इनसे बचने के लिए कई सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। टीम ने विद्यार्थियों को फर्जी लॉटरी और संदिग्ध ऐप्स से दूर रहने की सलाह दी। इसके अलावा, अनजान वेबसाइटों पर व्यक्तिगत जानकारी डालने से बचने की सलाह दी।

साइबर फ्रॉड की शिकायत टोल-फ्री नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर की जा सकती है। पुलिस ने यह भी बताया कि मोबाइल और एप्स को लॉक करके रखना चाहिए और बच्चों के गेमिंग पर नजर रखनी चाहिए। साथ ही, आधार और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज व्हाट्सएप पर साझा नहीं करने चाहिए।

इसके अलावा, OLX पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतने और अनजान लिंक और APK फाइल्स से बचने की सलाह दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों को यह चेतावनी भी दी कि रेटिंग के बदले पैसे कमाने के लालच में न पड़ें।

इस जागरूकता अभियान के माध्यम से पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाने की कोशिश की, ताकि लोग अपने ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.