आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वनडे मैच से संन्यास का किया ऐलान, जानें स्मिथ के वनडे करियर से जुड़ी कुछ मुख्य बातें

स्पोर्ट्स डेस्क

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया। यह घोषणा भारतीय टीम द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराए जाने के बाद आई। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और बड़ा झटका तब लगा जब स्टीव स्मिथ ने वनडे से संन्यास लेने का फैसला किया।

हालांकि, स्टीव स्मिथ टेस्ट और टी20I क्रिकेट में खेलते रहेंगे। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, “यह शानदार सफर रहा और मैंने हर एक मिनट का आनंद लिया। बहुत सारे अद्भुत समय और अद्भुत यादें रही हैं। दो विश्व कप जीतना एक बड़ा आकर्षण था। साथ ही कई शानदार टीम-साथियों ने भी इस जर्नी को शेयर किया।”स्टीव स्मिथ का वनडे करियर शानदार रहा है,

स्‍टीव स्मिथ का वनडे करियर

स्‍टीव स्मिथ ने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए कुल 170 वनडे में 43.28 के औसत और 86.96 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5800 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 2016 में एससीजी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 164 रन रहा।


Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]