शोहरतगढ़ खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या की अचानक तबियत बिगड़ी, आया दिल का दौरा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) सुरेश कुमार मौर्या की अचानक तबियत बिगड़ गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ खंड विकास अधिकारी (बी.डी.ओ.) सुरेश कुमार मौर्या की अचानक तबियत बिगड़ गई, और उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मंगलवार को सुरेश कुमार मौर्या बर्डपुर ब्लॉक कार्यालय के आवास पर सो रहे थे, तभी सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। लोगों को उनकी हालत का पता चलने पर उन्हें तत्काल नौगढ़ के जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें वहां से वी.पी. मेमोरियल हॉस्पिटल डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के पास भेजा गया, लेकिन हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

वर्तमान में उनका इलाज गोरखपुर के सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सुरेश कुमार मौर्या की तबियत को लेकर इलाके में चिंता का माहौल है।

Voice Of News 24