महराजगंज भीषण सड़क हादसा:सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त,8 गंभीर रूप से घायल 2 की हालत नाजुक

महराजगंज

महराजगंज में एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज में एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई, जिसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। यह हादसा निचलौल घुघली मार्ग स्थित सिसवा बाजार में हुआ, जब एक सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय बस कप्तानगंज जा रही थी।

बताते चले की इस दुर्घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में पहुंचाया।

 

हादसे की जानकारी मिलते ही नगर व कोठीभार पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि चालक नशे की हालत में था, जिससे यह हादसा हुआ। चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद दो घायलों को रेफर किया गया है।

चिकित्सक प्रभारी का बयान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा के प्रभारी, ईश्वर चंद विद्यासागर ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया, जिसमें दो की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

Voice Of Newe 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]