महराजगंज
महराजगंज जिले में बीते दिन हुए दर्दनाक घटनाक्रम की दर्द भरी कहानी का पढ़े वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की पूरी रिपोर्ट

बीते मंगलवार की सुबह बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा जीतपुर पेट्रोल पंप के पास पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमहवा बुजुर्ग और बरगदवा विशुनपुर से बोलेरो में सवार होकर महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटरमीडिएट काॅलेज में यूपी बोर्ड की छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थीं, अचानक टायर फटने से तेज़ रफ़्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक घटनाक्रम की यादें लोगों के जेहन से निकलने का नाम नहीं ले रही है। 7 बेटियों के घायल और तीन बेटियों के अकाल मृत्यु वाली बात सबसे ज्यादा लोगों के दिलो में चुभ रही है।
तीन बेटियों की मौत चुभ इसलिए रही है, क्योंकि आपसी सौहार्द और प्रेम के रंगों का सबसे बड़ा त्योहार होली बिल्कुल करीब है और इस पर्व पर उनकी यादें कैसे भुला दी जायेगी जिनके नाम से माता-पिता होने के अहसास की आस से उनका दीपक जलता हुआ प्रतीत होता था।
सबसे दुखदाई यह बात लोगों को इसलिए झकझोर रहा कि होली पर्व को लेकर परिजनों के लिए उन बेटियों के अरमानों की ज्योति बुझ गई जो शायद पिछली होली पर काफी रौशनी के साथ ज्वाला उत्पन्न कर घर के कोने-कोने में अपने बेटी होने का प्रकाश बिखेर रखीं थीं।
रिश्तों की डोर को मजबूत करने वाला सबसे लोकप्रिय और रंगीन त्योहार होली में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं, लेकिन उस मां-बेटी, पिता-बेटी और भाई-बहन के संबंधों की डोर कैसे मजबूत होगी जो सड़क हादसे जैसे घटनाक्रम के दौरान अपने परिजनों के दिलों में यादें छोड़ बेदर्द दुनिया से आजादी की जंजीर खींच हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गईं।
उन परिजनों के घर कैसे उड़ेगा रंग-गुलाल जिनकी बेटी सड़क हादसे जैसी घटना की शिकार होकर अकाल मृत्यु को गले लगाकर होली से पहले ही उनके होंश उड़ा गईं?
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















