कंगारूओं से चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद भारत के साथ-साथ राहुल ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क

मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का रिकॉर्ड और राहुल द्वारा स्थापित किए गए नए कीर्तिमान की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय टीम न्यूजीलैंड से जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आस्ट्रेलिया का सामना करते हुए 4 विकेट से रौंद दिया।
आस्ट्रेलियाई टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर में 264 रनों पर सिमट गई और जवाब में उतरी भारतीय टीम कोहली के विराट पारी और हार्दिक के तबाही से तथा राहुल के छक्के की बदौलत इस सेमीफाइनल मुकाबले को अपने चंगुल में कस लिया।
भारतीय टीम ने जहां 19 नवंबर 2023 के वर्ल्ड कप में मिली हार का कंगारूओं को मुंहतोड़ जवाब दिया वहीं भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
भारत और आस्ट्रेलिया के इसी मुकाबले में केएल राहुल वनडे करियर में 3000 रन पूरा कर कीर्तिमान स्थापित किया। राहुल ने यह कीर्तिमान 78वें पारी में स्थापित किया।

मैच में अपनी नाबाद 42 रन की पारी का 33वां रन बनाते ही राहुल ने वनडे क्रिकेट में 3,000 रन पूरे कर लिए।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय हैं।

राहुल यह उपलब्धि हासिल करने वाले 20वें भारतीय और तीसरे सबसे तेज भारतीय हैं। इस मामले में शिखर धवन पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने 72 पारियों में यह कारनामा किया था। इसी तरह विराट कोहली (75) पारी में पूरा कर दूसरे पायदान पर हैं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.