सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के थाना पथरा बाजार पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के थाना पथरा बाजार पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की ट्राली, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, 2600 रुपये नकद और एक चाकू बरामद किया है।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश वर्मा के नेतृत्व में पथरा बाजार पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईश्वर चंद्र पुत्र राम सुरेश और अनूप पुत्र कल्पनात के रूप में हुई है, जो परसा महापात्र, थाना सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। दोनों आरोपियों को सेहरी घाट थाना क्षेत्र के पथरा बाजार से गिरफ्तार किया गया।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























