महराजगंज : दर्जनों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, तरकुलवा भटगांवा में बरात गए युवक के पिटाई का विडीयो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, बाइकों को भी किया सीज

महराजगंज

महराजगंज के श्यामदेउरवां क्षेत्र अंतर्गत तरकुलवा भटगांवा में बरात गए युवक की पिटाई करने के मामले में पांच नामजद और 10 अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत तरकुलवा भटगांवा में बरात गए युवक की पिटाई करने वाले पांच नामजद युवकों और 10 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने गैंग के सदस्यों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने लगभग एक दर्जन बाइक को सीज कर दिया है। वहीं गैंग में शामिल युवकों का धर पकड़ जारी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि, तहरीर के आधार पर अरबाज, अयुब, अजित, शाहिद, सफीक नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है तथा 10 से अधिक बाइकों को सीज किया जा चुका है। मामले में गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

 

Voice Of News 24