भारत के जादूई स्पिन गेंदबाजी में फंसा न्यूजीलैंड, 44 रनों से भारत ने जीता चैंपियंस ट्रॉफी का अपना तीसरा मुकाबला, आस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में भारत का अगला मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आज रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला खेला है। जिसमें भारतीय टीम को 44 रनों से बड़ी जीत मिली है।

आपकों बता दें कि जब न्यूजीलैंड और भारत के बीच टाॅस हुआ तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की 79 रन एवं अक्षर पटेल की 42 तथा हार्दिक पांड्या के 45 रनों की पारी के बदौलत 9 विकेट गंवाकर 249 रनों तक पहुंच गई और न्यूजीलैंड को 250 रनों का टारगेट दे दिया ‌

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज एक‌‌‌ तरफ़ से पवेलियन लौटते गए और वहीं दूसरी छोर पर केन विलियमसन ने मुकाबले को बेहतर स्थिति की तरफ आगे खींचते रहे। अक्षर पटेल के आखिरी स्पेशल की आखिरी बाॅल पर केन विलियमसन 81 रनों के निजी स्कोर पर बीट हो गए और भारतीय विकेटकीपर राहुल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, जिससे न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाती दिखी। अंत में न्यूजीलैंड 45.3 ओवरों में ही धाराशाई हो गई और भारत ने यह मुकाबला 44 रनों से जीत लिया।

भारत के तरफ़ से वरुण चक्रवर्ती 5 विकेट और अक्षर पटेल, कुलदीप यादव 2 विकेट एवं हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जाडेजा, ने 1-1 विकेट चटकाकर भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई है।

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का मुकाबला 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.