महराजगंज
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र से एक अहम घटना सामने आई है, जहां निचलौल कस्बे के तिराहे पर एक युवक अचानक गश खाकर गिर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र से एक अहम घटना सामने आई है, जहां निचलौल कस्बे के तिराहे पर एक युवक अचानक गश खाकर गिर गया। जानकारी के अनुसार, युवक पैदल चलते-चलते रोड के बगल में गिर गया और उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस पर कॉल किया और युवक को तुरंत सीएचसी निचलौल भेजवाया।
बलराम तिवारी, पुत्र राजेंद्र तिवारी, सेखूई ग्राम सभा का निवासी बताया गया। वह किसी काम से निचलौल आया था और वापस जाते समय उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि समय रहते उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।
जैसे ही बलराम के परिजनों को घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। डॉक्टर्स ने उसकी बिगड़ती हालत को देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, और लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की सराहना की।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025


















