बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़े फेरबदल, मायावती ने आकाश आनंद को हटाया, आनंद कुमार और रामजी गौतम को नई जिम्मेदारी

ब्यूरो रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में आयोजित एक अहम बैठक ,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) एक बार फिर चर्चा में है। पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में आयोजित एक अहम बैठक में पार्टी संरचना में बड़े फेरबदल का ऐलान किया है।

इस बैठक में मायावती ने आकाश आनंद को BSP के सभी पदों से हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के संगठन में नए बदलाव करते हुए अपने भाई आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को BSP का नया नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया।

यह कदम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, और इसके जरिए मायावती पार्टी की आंतरिक संरचना को मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ भी शुरू हो गई हैं, खासकर इस बदलाव के मायने और आने वाले विधानसभा चुनावों पर इसके प्रभाव को लेकर।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.